धनतेरस पर सोना कब खरीदें? जानें शुभ मुहूर्त और कैसे चमकाएं किस्मत सोने के संग, धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे शुरू होकर 30 अक्टूबर दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी। धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि का प्रकट होना हुआ था, इसलिए इसे धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और शाम को भगवान शिव की पूजा होती है।
Read this:लड़कियों को चलाने में फिट बैठेगी Yamaha Fascino स्कूटर, फैंटास्टिक फीचर्स के साथ मिलेंगे अच्छे लुक्स
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा के अनुसार, धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त 4:48 से 5:40 बजे सुबह रहेगा। दोपहर का विजय मुहूर्त 1:56 से 2:40 तक और सांझ का गोधूलि मुहूर्त 5:38 से 6:04 बजे तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:38 से रात 8:13 तक है, जिसमें देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा सकती है।
इस वर्ष धनतेरस पर विशेष योग
इस साल धनतेरस पर त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार, त्रिपुर योग में किया गया काम तीन गुना फल देता है। इस शुभ योग के चलते खरीदारी का खास समय भी रहेगा, जिसमें लोग सोना-चांदी, वाहन, घर, दुकान आदि खरीदते हैं। जिनके पास अधिक धन नहीं होता, वे धनतेरस पर धनिया, झाड़ू, नमक, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं।
Read this:Royal Enfield का सपना हुआ पूरा Yamaha Rx 100 Classic Bike दिवाली के मौके पर ना चुके इस ऑफर को
सोना खरीदने का शुभ समय
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे से लेकर अगले दिन 30 अक्टूबर सुबह 6:32 बजे तक रहेगा। इस दौरान कुल 20 घंटे 1 मिनट का समय सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना गया है।