10 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन का बिजनेस, कम खर्च और ज्यादा कमाई पशुपालन हमारे देश में प्राचीन समय से किया जा रहा है। आज के समय में यह एक सफल और लाभकारी बिजनेस बन चुका है। नए लोग भी इस धंधे से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी जानवर पालकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो बकरी पालन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बकरियों से आप दूध और मांस बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
Read this – धांसू लुक कमाल के माइलेज के साथ Hero Hunk ने उड़ाया Apache का मजाक,देखे क्या है खास
10 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन बिजनेस
अगर आप पहली बार बकरी पालन शुरू कर रहे हैं, तो 10 बकरियों से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें 8 मादा बकरियां और 2 नर बकरियों का होना जरूरी है। इसके लिए 10×30 फीट का शेड बनाना पड़ेगा। बकरी पालन एक दोहरा मुनाफे वाला बिजनेस है, क्योंकि आप दूध और मांस दोनों से कमाई कर सकते हैं।
बकरी पालन के लिए शेड की सुविधाएं
बकरियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है, इसलिए उन्हें साफ और सुरक्षित जगह पर रखना जरूरी है। शेड में सफाई रखें और ध्यान दें कि गंदगी और पानी जमा न हो। बकरियां मिट्टी के फर्श पर ज्यादा आरामदायक महसूस करती हैं, इसलिए कंक्रीट का फर्श न बनाएं। उन्हें घूमने और चरने के लिए खुला मैदान भी चाहिए। साथ ही, शेड में 24 घंटे साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
बकरियों का आहार और खर्च
बकरियों को दिन में तीन बार अच्छे से खाना दें। उनके भोजन में हरा चारा, सूखा चारा और 250 ग्राम अनाज जरूर शामिल करें। इसके अलावा, बकरियों को नीम, जामुन और गिलोय की पत्तियां बहुत पसंद होती हैं।
10 बकरियों पर खर्च और मुनाफा
10 बकरियों को खरीदने में लगभग 30,000 रुपये लगेंगे। शेड बनाने में 40-50 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है। कुल मिलाकर, 10 बकरियों से बिजनेस शुरू करने में लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। साल भर में आप 70-80 हजार रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।