सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें 25 अक्टूबर को आपके शहर में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव, अगर आप त्योहारी सीजन में सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज 25 अक्टूबर के नए रेट्स जान लेना जरूरी है। आज शुक्रवार को सोने की कीमत में ₹110 का इजाफा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में ₹4000 की गिरावट आई है। नए रेट्स के अनुसार, सोने की कीमत ₹80,000 तक पहुंच गई है, जबकि चांदी का रेट लगभग ₹98,000 है।
सोने की कीमतें
18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली के बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत आज ₹59,730 है। कोलकाता और मुंबई में यह ₹59,610 है। इंदौर और भोपाल में ₹59,650 है, जबकि चेन्नई में यह ₹60,100 पर ट्रेड कर रहा है।
22 कैरेट सोने की कीमत
भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹72,900 है। जयपुर, लखनऊ, और दिल्ली में यह ₹73,000 है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई में यह ₹72,850 पर है।
24 कैरेट सोने की कीमत
भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,520 है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में यह ₹79,620 है, जबकि हैदराबाद, केरल, बैंगलोर और मुंबई में यह ₹79,470 है।
Also Read –प्रति हेक्टेयर 3 से 4 लाख रूपए की कमाई, किसान हो रहे है बहुत खुश , जाने इस फसल का नाम
चांदी की कीमत
आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली में ₹98,000 है। चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में यह ₹1,07,000 है।