निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने अपनी 29 साल की यात्रा में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देकर खुद को एक शीर्ष म्यूचुअल फंड स्कीम के रूप में स्थापित किया है। यह फंड नियमित निवेश (SIP) और एकमुश्त निवेश, दोनों के माध्यम से निवेशकों को शानदार लाभ देने में सफल रहा है। फंड ने 29 सालों में SIP करने वाले निवेशकों को औसत 24% सालाना की दर से रिटर्न दिया है, जबकि एकमुश्त निवेश पर यह रिटर्न 23% से अधिक रहा है। इसके माध्यम से सिर्फ ₹1,500 की मासिक SIP से निवेशक करोड़पति बन चुके हैं।
यह भी पढ़िए :- किसानों के लिए खुशखबरी, गाय-भैंस खरीदने पर मिल रही है 90% तक की छूट, जानिए कैसे
फंड की पुराणी स्थिति
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड की शुरुआत 8 अक्टूबर 1995 को हुई थी। यह मिडकैप कैटेगरी का फंड है, जो निवेशकों के लगभग 94% पैसे को इक्विटी या उससे जुड़े विकल्पों में निवेश करता है। इसमें भी 60% से अधिक निवेश मिडकैप स्टॉक्स में किया जाता है, जो इसे अधिक ग्रोथ प्रदान करने वाला फंड बनाता है।
SIP रिटर्न का आंकड़ा
- 29 साल का SIP रिटर्न: 23.68% (एनुअलाइज्ड)
- मासिक SIP: ₹1,500
- कुल निवेश: ₹5,22,000 (29 सालों में)
- SIP की वैल्यू: ₹4 करोड़ (29 साल बाद)
इसी तरह, यदि कोई निवेशक ₹5,000 प्रति माह SIP करता, तो 29 साल बाद उसकी कुल वैल्यू ₹13.50 करोड़ होती।
एकमुश्त निवेश पर कितना रिटर्न
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने एकमुश्त निवेश पर भी 23.13% सालाना रिटर्न दिया है। उदाहरण के लिए, अगर किसी ने इस फंड की शुरुआत में ₹50,000 निवेश किए होते, तो आज उसका मूल्य ₹2 करोड़ से अधिक हो गया होता।
अलग अलग समय सीमा के रिटर्न
- 1 साल का रिटर्न: 51.21%
- 3 साल का रिटर्न: 26.75%
- 5 साल का रिटर्न: 31.43%
- 7 साल का रिटर्न: 21.66%
- 10 साल का रिटर्न: 19.46%
- 15 साल का रिटर्न: 17.05%
- 20 साल का रिटर्न: 21.15%
31 अगस्त 2024 तक, निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹33,707 करोड़ था, जबकि इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.59% था। फंड का बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI है, और इसमें कम से कम ₹100 से एकमुश्त निवेश या SIP की शुरुआत की जा सकती है।
टॉप स्टॉक होल्डिंग्स
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड मुख्य रूप से फाइनेंशियल, कंज्यूमर, इंडस्ट्रियल, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, मटेरियल्स, एनर्जी और यूटिलिटीज सेक्टर में निवेश करता है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में शामिल स्टॉक्स हैं:
- पावर फाइनेंस
- चोलामंडलम फाइनेंशियल
- वोल्टास
- पर्सिस्टेंट सिस्टम्स
- फेडरल बैंक
- फोर्टिस हेल्थकेयर
- प्रेस्टीज एस्टेट्स
- इंडस टावर्स
- सुप्रीम इंडस्ट्रीज
- NTPC
- REC
यह भी पढ़िए :- कम पानी में भी ताबड़तोड़ उत्पादन देगी गेहूं की ये टॉप किस्मे, किसान बनेगे धन्ना सेठ
ग्रोथ फंड के बारे में
ग्रोथ फंड उन कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करता है, जिनमें औसत से अधिक ग्रोथ क्षमता होती है। ये कंपनियां अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ाने और नए अधिग्रहण और रिसर्च एंड डेवलपमेंट में निवेश करती हैं। ग्रोथ फंड लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छे होते हैं, जो अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार होते हैं।