Royal Enfield की बाइक्स ने सेल्स में मारी धूम, Classic 350 ने फिर किया कमाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Royal Enfield की बाइक्स ने सेल्स में मारी धूम, Classic 350 ने फिर किया कमाल, Royal Enfield ने सितंबर 2024 में साल-दर-साल बिक्री में 6.82% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 79,326 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 74,261 यूनिट्स बेची गई थीं। इस बढ़ोतरी में सबसे अहम रोल निभाया है Royal Enfield Classic 350 ने, जो कुल बिक्री का 43% से ज्यादा हिस्सा है। कंपनी की टॉप-4 बाइक्स 350cc सेगमेंट में हैं, जो कुल बिक्री का 90% योगदान देती हैं।

Also Read –94707 रूपए में आई युवाओं की दिल रुबा Pulsar N125,फीचर्स देख खरीदने दौड़ेगा मन

Royal Enfield Classic 350 ने फिर किया कमाल

Classic 350 कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी रही, जिसकी सितंबर 2024 में 33,065 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी महीने में इसकी 26,003 यूनिट्स बिकी थीं, जो इस साल 27.16% बढ़ गई है। ये Royal Enfield की कुल बिक्री का 41.68% है।

अन्य बाइक्स की बिक्री कैसी रही?

Hunter 350 ने भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। सितंबर 2024 में 17,406 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 14,746 यूनिट्स की तुलना में 18.04% की बढ़ोतरी है। ये कंपनी की कुल बिक्री का 21.94% है।

Bullet 350 की बिक्री इस साल गिरी है। सितंबर 2024 में 12,901 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 18,316 यूनिट्स बिकी थीं, जो 29.56% की गिरावट दर्शाती है। कंपनी की बिक्री में इसका 16.26% हिस्सा है।

Meteor 350 ने स्थिर प्रदर्शन किया, जिसकी 8,665 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल सितंबर में इसकी 8,659 यूनिट्स बिकी थीं, जो 0.07% की मामूली बढ़ोतरी दर्शाती है। ये कुल बिक्री का 10.92% है।

650cc मॉडल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। सितंबर 2024 में 2,869 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 1,280 यूनिट्स की तुलना में 124.14% की भारी बढ़ोतरी है। 650 ट्विन्स कुल बिक्री का 3.62% है।

Himalayan की बिक्री इस साल गिरी है। सितंबर 2024 में केवल 1,814 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,218 यूनिट्स बिकी थीं, जो 43.63% की गिरावट दर्शाती है। हिमालयन का बाजार हिस्सा अब 2.29% है। इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी की नई Guerilla 450 मोटरसाइकिल मानी जाती है, जिसकी सितंबर 2024 में 1,657 यूनिट्स बिकीं और कुल बिक्री का 2.09% है।

Also Read –लड़कियों की चहीती बन जाएगी TVS iQube Electric Scooter, कम कीमत में मिलेगा रापचिक वेरिएंट

Super Meteor इस साल संघर्ष किया, जिसकी केवल 685 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 2,039 यूनिट्स बिकी थीं, जो 66.41% की गिरावट दर्शाती है। Shotgun ने सितंबर 2024 में 264 यूनिट्स बेचीं, जो कुल बिक्री का 0.33% है।

धरती का एकमात्र भरोसेमंद फल जो ढलती उम्र में भी भरेगा नई जवानी का जोश, लौटा देगा बदन की खूबसूरती, जान ले नाम