October Holidays: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस महीने में स्कूली बच्चों से लेकर बैंकों और ऑफिसों में काम करने वाले लोगों तक, सभी को छुट्टियों का आनंद लेने का मौका मिलता है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं और इन छुट्टियों का कैसे आनंद लिया जा सकता है।
Also Read – इलाज की मुफ्त सेवा देगा अब आपके शहर का प्राइवेट हॉस्पिटल, देखे कैसे मिलेगी लिस्ट Ayushman Bharat Yojana
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही गांधी जयंती, नवरात्रि, वाल्मीकि जयंती और दशहरा के कारण स्कूल, बैंक और कार्यालय भी लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण भी छुट्टी रहने वाली है।
October Holidays: मज़े करो और जश्न मनाओ स्कूली बच्चों सहित सरकारी कर्मचारी के लिए खुशखबरी अक्टूबर में 16 दिन रहेगी छुट्टियाँ
1 अक्टूबर: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी।
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (गांधी जयंती) देश भर में मनाई जाती है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में महालया अमावस्या भी। यह दिन एक राष्ट्रीय अवकाश है।
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि (नवरात्रि 2024) की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती की छुट्टी।
5 अक्टूबर: हरियाणा विधानसभा चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी।
6 अक्टूबर: रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
10 अक्टूबर: कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला और कोहिमा में बैंक दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर: बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गैंगटोक और रांची सहित कई शहरों में बैंक, स्कूल और कार्यालय महाष्टमी/महानवमी के अवसर पर बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर: दशहरा के कारण इस महीने का दूसरा शनिवार सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
13 अक्टूबर: देश भर में रविवार को छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़िए :- सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका,राज्य सरकार ने निकाली 23 हजार से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती जल्दी करे आवेदन
14 अक्टूबर: गैंगटोक में दुर्गा पूजा (दसैं) के अवसर पर छुट्टी। दुर्गा पूजा दशहरा 2024 दुर्गा पूजा 2024
16 अक्टूबर: अगरतला और कोलकाता में लक्ष्मी पूजा के कारण छुट्टी रहेगी।
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू के अवसर पर छुट्टी।
20 अक्टूबर: रविवार होने के कारण देश भर में छुट्टी।
26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार।
27 अक्टूबर: रविवार को बैंक की छुट्टी रहेगी।
31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दिवाली की छुट्टी………………….