MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली के बाद मिल सकता है DA में बड़ा इजाफा, दिवाली के त्योहार के बाद सीएम मोहन यादव की सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। जल्द ही सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने वाली है। माना जा रहा है कि अब MP कर्मचारियों का DA केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर यानी 53% तक बढ़ाया जा सकता है। ये ऐलान 1 नवंबर 2024 को हो सकता है।
Also Read –70 दशक की बजनदार बाइक Rajdoot रापचिक लुक में होगी लांच, दनदनाते फीचर्स के साथ मिलेंगे अच्छे लुक्स
क्यों बढ़ाया जा रहा है DA
मध्य प्रदेश के कर्मचारी काफी समय से DA बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई संगठनों ने हड़ताल की भी चेतावनी दी थी। ऐसे में मोहन यादव सरकार का DA बढ़ाने का फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा है।
कितने कर्मचारियों को होगा फायदा
मध्य प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित सरकारी कर्मचारी हैं। इसके अलावा, संभाग के कर्मचारियों को भी साल 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
बजट में हुआ था DA बढ़ाने का प्रावधान
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने साल 2024-25 के बजट में महंगाई भत्ता और राहत के लिए 58 प्रतिशत का प्रावधान किया है। अगर 46 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाता है, तो 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए अलग से बजट प्रावधान की जरूरत नहीं होनी चाहिए। साल 2025-26 के बजट में इसे 64 प्रतिशत प्रस्तावित करने की योजना है।
कब होगा ऐलान
1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस दिन मुख्यमंत्री महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। या तो इसका लाभ जनवरी 2024 से दिया जाएगा या फिर अक्टूबर से ही बढ़ोतरी लागू की जाएगी, इस बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी एरियर दिया जा सकता है।