दिवाली पर Mahindra का धमाका, अक्टूबर में रिकॉर्डतोड़ सेल, बिक्री में 25% की जोरदार बढ़त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दिवाली पर Mahindra का धमाका, अक्टूबर में रिकॉर्डतोड़ सेल, बिक्री में 25% की जोरदार बढ़त महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले अक्टूबर का बिक्री रिपोर्ट जारी किया है। इस देसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने त्योहारों के मौसम में बीते 31 दिनों में 54 हजार से ज्यादा SUV बेचीं, जो कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसका सीधा मतलब है कि नवरात्रि से लेकर दिवाली तक लोगों ने महिंद्रा की Scorpio-N, Thar Rocks, XUV700, XUV 3XO और Bolero जैसी SUVs की जमकर खरीदारी की।

यह भी पढ़े:-कम दाम में धांसू एंट्री, 4500mAh बैटरी वाला OnePlus Nord N20 मार्केट में मचाएगा धूम

अक्टूबर में कुल 96648 वाहन बिके

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर महीने में 54504 SUV यूनिट्स बेचीं, जो कि 25% की वार्षिक बढ़त है। पिछले साल अक्टूबर 2023 में कंपनी ने भारतीय बाजार में 43708 पैसेंजर वाहन बेचे थे। इस साल अक्टूबर में महिंद्रा की SUVs को लोगों ने खासा पसंद किया। सभी सेगमेंट्स को मिलाकर महिंद्रा ने अक्टूबर में 96648 वाहन बेचे, जो जबरदस्त वार्षिक और मासिक ग्रोथ को दर्शाता है। कंपनी ने पिछले महीने 3506 वाहन एक्सपोर्ट भी किए, जिनमें SUVs और अन्य सेगमेंट के वाहन शामिल थे।

यह भी पढ़े:-भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलेगा खास तोहफा, मोहन यादव का योजना किस्त बढ़ाने का मजेदार प्लान

अब तक की सबसे बड़ी बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट विजय नाकरा का कहना है कि अक्टूबर में हमने अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा छू लिया, जो कि 54504 यूनिट्स है। इसके साथ ही हमने इयरली ग्रोथ में 25% बढ़त हासिल की। अक्टूबर की शुरुआत बहुत ही दमदार रही, जब हमारी नई Thar Rocks को एक घंटे में ही 1.7 लाख बुकिंग्स मिल गईं। इसके बाद, त्योहारों के सीजन में लोगों ने हमारी SUV को काफी पसंद किया। महिंद्रा ने अक्टूबर में 28812 कमर्शियल वाहन भी बेचे।

Hyundai और Tata की हालत खराब

महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV बिक्री में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त बढ़त देखी गई है। सितंबर में इसने टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ दिया और Hyundai से महज कुछ यूनिट्स के अंतर से पीछे रह गया। अब पिछले अक्टूबर के आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस इंडियन कंपनी ने Hyundai और Tata Motors जैसी कंपनियों को बड़ा चैलेंज दे दिया है।

धरती का एकमात्र भरोसेमंद फल जो ढलती उम्र में भी भरेगा नई जवानी का जोश, लौटा देगा बदन की खूबसूरती, जान ले नाम