LPG Cylinder Price Today: महीने के पहले दिन ही हो गई सिलेंडर इ दामों में बढ़ोतरी, इतने रूपये महंगा बिकेगा सिलेंडर, जैसे ही अक्टूबर का महीना शुरू हुआ, देश में त्योहारों का मौसम भी दस्तक दे रहा है। लेकिन इस बार त्योहारों के मौसम में महंगाई का असर भी नजर आ रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पूरे देश में करीब ₹50 की बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब से दिल्ली में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर ₹1740 में उपलब्ध होगा।
Also Read – Ladli Bahna Yojana: महाराष्ट्र की लाड़ली बहनो की लिए आई खुशखबरी, पहले ही दिन ट्रांसफर हुए 5210000000 रूपये
प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
नए रेट के अनुसार, इंडियन ऑयल ने 1 अक्टूबर 2024 से जारी किए गए दरों के अनुसार, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1692.50 और कोलकाता में ₹1850.50 हो गया है। वहीं, दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में इसकी कीमत ₹1903 तक पहुंच गई है।
- दिल्ली: ₹1740
- मुंबई: ₹1692.50
- कोलकाता: ₹1850.50
- चेन्नई: ₹1903
चेन्नई और कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹48 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिल्ली और मुंबई में ₹48.5 की वृद्धि दर्ज की गई है। चारों महानगरों में सबसे सस्ती कीमत मुंबई में देखी जा रही है।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में मार्च महीने से अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में ₹100 की कमी और अगस्त 2023 में सरकार के निर्देश पर ₹200 की कटौती की गई थी। इस प्रकार, पिछले साल के मुकाबले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल ₹300 की कमी की गई है।
- दिल्ली: ₹803
- मुंबई: ₹802.50
- कोलकाता: ₹829
- चेन्नई: ₹818.50
त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार
त्योहारों का समय लोगों के लिए खुशियों का होता है, लेकिन महंगाई का ये झटका आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि से छोटे व्यवसायों और रेस्टोरेंट्स को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा, जिसका सीधा असर त्योहारों के दौरान होने वाले उत्सवों और समारोहों पर पड़ सकता है।