Business Idea: इस फूल की खेती किसानो को बना देगी धन्ना सेठ, 20000 रूपये लीटर बिकता इसका तेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Business Idea: इस फूल की खेती किसानो को बना देगी धन्ना सेठ, 20000 रूपये लीटर बिकता इसका तेल, आज के समय में किसान पारंपरिक खेती छोड़कर कैश क्रॉप्स (नकदी फसलों) की ओर रुख कर रहे हैं। इसी तरह की एक फसल है जिरेनियम का फूल, जो किसानों को तेजी से मालामाल बना सकता है। इस लेख में, हम जिरेनियम की खेती के फायदों और इससे होने वाली कमाई के बारे में बात करेंगे।

Also Read – PM Matsya Sampada Yojana: मछली पालकों के लिए खुशखबरी, 2 लाख के लोन के साथ मिलेगा 60% सब्सिडी का फायदा

जिरेनियम: गरीबों का गुलाब

जिरेनियम को “गरीबों का गुलाब” भी कहा जाता है, क्योंकि इसका तेल गुलाब जैसा महकता है। यह एक सुगंधित पौधा है, जिसका उपयोग दवाओं के साथ-साथ अरोमाथेरेपी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।

किसानों को सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अरोमा मिशन के तहत कार्य कर रही है। इस मिशन के अंतर्गत गेरियम जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय बढ़ सके।

जिरेनियम की खेती करने के लिए मिट्टी और जलवायु

जिरेनियम के पौधे कहीं भी उगाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इस पौधे को बहुत कम पानी की जरूरत होती है, इसलिए इसे उन क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है जहां कम बारिश होती है। हल्की नमी और मध्यम जलवायु इसके लिए सबसे उत्तम मानी जाती है।

कहा से लाएंगे जिरेनियम के पौधे

किसान सेंट्रल मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स इंस्टीट्यूट (CIMAP) से गेरियम के पौधे खरीद सकते हैं और अपनी जमीन पर इसकी खेती शुरू कर सकते हैं। कम निवेश के साथ यह फसल बहुत ही अधिक मुनाफा देती है। उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज और संभल जैसे जिलों में कई किसान पहले से ही जिरेनियम की खेती कर रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

जिरेनियम की खेती में लागत और मुनाफा

जिरेनियम की खेती की खास बात यह है कि इसकी लागत कम और मुनाफा बहुत अधिक है। एक हेक्टेयर में इसकी खेती का खर्चा लगभग 1 लाख रुपये आता है, लेकिन इसका तेल बहुत महंगा बिकता है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 20,000 रुपये प्रति लीटर है। इसकी फसल 4 से 5 साल तक उत्पादन देती है, जिससे किसान हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं।

धरती का एकमात्र भरोसेमंद फल जो ढलती उम्र में भी भरेगा नई जवानी का जोश, लौटा देगा बदन की खूबसूरती, जान ले नाम