दिवाली पर अनुष्का-विराट का देसी जलवा, साड़ी-कुर्ते में देख लोग बोले शादी की बाद भी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दिवाली पर अनुष्का-विराट का देसी जलवा, साड़ी-कुर्ते में देख लोग बोले शादी की बाद भी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ‘पावर कपल’ कहना गलत नहीं होगा। 2017 में शादी के बाद से ये जोड़ी हर जगह कपल गोल्स देती है। चाहे उनकी ड्रीमी वेडिंग हो या कोई त्योहार, दोनों का स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेता है। 2018 में शादी के बाद की उनकी पहली दिवाली उन्होंने अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाई, जिसकी चमक अब भी ताजा है।

देसी लुक में छाए विराट और अनुष्का

अपने पहले दिवाली सेलिब्रेशन पर अनुष्का और विराट देसी अंदाज में नजर आए और फैशन गोल्स दिए जो आज भी ट्रेंड में हैं। अनुष्का ने सादी बेज कलर की साड़ी पहनी थी और विराट सफेद कुर्ते में खूब जचे। विराट का कुर्ता बटन और प्लिटेड डिज़ाइन वाला था, जिसे उन्होंने चूड़ीदार पजामे के साथ कैरी किया। दोनों का लुक एक-दूसरे को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

अनुष्का का साड़ी में क्लासी अंदाज

नवविवाहित दुल्हन के रूप में अनुष्का ने प्लेन बेज साड़ी पहनी, जो क्लासी वाइब्स दे रही थी। उन्होंने इसे ओपन पल्लू और साधारण राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज़ के साथ पहना। उनके ब्लाउज़ की वन-थर्ड स्लीव्स उनके लुक में चार चाँद लगा रही थीं।

रॉयल ज्वेलरी ने लुक को निखारा

अनुष्का की सिंपल साड़ी के साथ उनकी रॉयल ज्वेलरी ने उनकी खूबसूरती बढ़ाई। उन्होंने कुंदन का चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और कंगन पहने, जो उनके लुक में शाही टच ला रहे थे। इसके साथ ही उनकी सगाई की अंगूठी भी दिख रही थी, जो उनके लुक में ग्लैमरस टच दे रही थी।

पुराने लुक में आज भी है नयापन

बालों और मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने सिंपल और सबटल मेकअप चुना। माथे की बिंदी और न्यूड मेकअप ने उनके लुक को क्यूट बनाया। बीच से पार्टेड स्लीक बन ने उनके पूरे लुक को चार्मिंग बनाया।

हालांकि ये तस्वीरें 6 साल पुरानी हैं, लेकिन अनुष्का और विराट का ये लुक आज भी नया लगता है। इसे कोई भी शादी या पार्टी में कॉपी कर सकता है और स्टाइलिश नजर आ सकता है।

धरती का एकमात्र भरोसेमंद फल जो ढलती उम्र में भी भरेगा नई जवानी का जोश, लौटा देगा बदन की खूबसूरती, जान ले नाम