7th Pay Commission: इस दिवाली कर्मचारियों को बड़ी खुशियां मिल सकती है. सरकार इस दिवाली लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को गिफ्ट दे सकती है. उम्मीद है की केंद्र सरकार महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि और मूल वेतन में संभावित बढ़ोतरी कर सकती है. इससे कर्मचारियों के वेतनमान में वृद्धि होगी। आइये जानते है खबर विस्तार से
यह भी पढ़िए :- MPTET 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन किया जारी
महंगाई भत्ते में संभावित वृद्धि
सितंबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है! सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3-4% की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इससे पहले मार्च में DA को 46% से बढ़ाकर 50% किया गया था। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की जेब में कुछ और रुपए आ जाएंगे और उन्हें महंगाई से निपटने में आसानी होगी।
मूल वेतन में भी इजाफा
इसके साथ ही, त्योहारों के मौसम को देखते हुए, सरकार कर्मचारियों के मूल वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो कर्मचारियों का कुल वेतन लगभग 25-30% तक बढ़ जाएगा! खासतौर पर लेवल-1 के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन ₹26,000 करने की मांग उठ रही है। अगर ये होता है तो लेवल-1 के कर्मचारियों को ₹8,500 से ज्यादा का फायदा होगा।
यह भी पढ़िए :- Safai Karmachari Bharti 2024: सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर निकली, बेहद आसान है आवेदन प्रोसेस
कर्मचारियों को होगा लाभ
DA और वेतन में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की जेब में ज्यादा पैसे आएंगे।
बढ़ती महंगाई के बीच ये बढ़ोतरी कर्मचारियों को काफी राहत देगी।
ज्यादा पैसे होने से कर्मचारी अपना और अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना पाएंगे।
कर्मचारियों के पास ज्यादा पैसे होंगे तो वे ज्यादा खर्च करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।
अभी तक ये सब सिर्फ उम्मीदे हैं। सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कर्मचारी इन खबरों से काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लेगी।